शेयर मंथन में खोजें

तो पिरामल इंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) को इसलिए मिली निदेशक मंडल की मंजूरी

गुरुवार को पिरामल इंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

इस बैठक में निदेशक मंडल ने कंपनी को 550 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी। कंपनी यह रकम सुरक्षित गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी कर के जुटायेगी। हालांकि यह साफ नहीं है कि कंपनी 550 करोड़ रुपये क्यों जुटाना चाहती है।
बीएसई में पिरामल इंटरप्राइजेज का शेयर गुरुवार के 1,604.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 1,614.95 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान पिरामल इंटरप्राइजेज के शेयर का उच्च स्तर 1,700.00 रुपये और निचला स्तर 1,614.95 रुपये रहा। कंपनी का शेयर अंत में 72.15 रुपये या 4.50% की मजबूती के साथ 1,676.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख