शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) वापस मंगा रही है गाड़ियाँ

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) भारत में अनिर्दिष्ट संख्या में अपनी एसयूवी रेक्सटॉन वापस मंगा रही है।

कंपनी सितंबर 2014 या इससे पहले निर्मित हुई इन गाड़ियों को दोषपूर्ण ड्राइवशाफ्ट सुधारने के लिए मंगा रही है। कंपनी ने अपनी दक्षिण कोरिया की इकाई से इन गाड़ियों को वापस मंगाया है, जिनका निरीक्षण और सुधार मुफ्त में किया जायेगा।
शुक्रवार को बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 30.15 रुपये या 2.12% की बढ़त के साथ 1,450.85 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 1,508.80 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 1,092.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख