शेयर मंथन में खोजें

सिप्ला (Cipla) का तिमाही लाभ 44% घटा, आय 6% घटी

वित्त वर्ष 201-17 की पहली तिमाही में सिप्ला का मुनाफा 44% घट कर 365 करोड़ रुपये हो गया है।  

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सिप्ला का मुनाफा 649 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में सिप्ला की आय 6.4 फीसदी घटकर 3594 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सिप्ला की आय 3838.5 करोड़ रुपये रही थी। इस समान अवधि में कंपनी की आय 6% घट कर 3,594 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में कंपनी की आय 3,838 करोड़ रुपये हो गयी है। साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का एबिटडा 1055 करोड़ रुपये से 42% घट कर 611 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में सिप्ला का एबिटडा मार्जिन 27.5% से घटकर 17% हो गया है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में सिप्ला का टैक्स खर्च 241.8 करोड़ रुपये से घट कर 70.8 करोड़ रुपये हो गया है। पहली तिमाही में सिप्ला की अन्य आय 50.5 करोड़ रुपये से घट कर 25.2 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में सिप्ला के शेयर शुक्रवार को 6.60 रुपये या 1.26% की गिरावट के साथ 516.65 रुपये पर बंद हुआ है। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख