शेयर मंथन में खोजें

सन फार्मा (Sun Pharma) के लाभ और आय में वृद्धि

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में सन फार्मा का मुनाफा बढ़ कर 2034 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में सन फार्मा का मुनाफा 556 करोड़ रुपये रहा था। इस समान समय में फार्मा कंपनी की आय 21.9% बढ़ कर 8243 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 6761 करोड़ रुपये रही थी। साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एबिटडा 1768 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2921 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं सालाना आधार पर एबिटडा मार्जिन 26.1% से बढ़कर 35.4% रहा है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में सन फार्मा का टैक्स खर्च 112.7 करोड़ रुपये से बढ़ कर 352.7 करोड़ रुपये रहा है। बीएसई में सन फार्मा के शेयर शुक्रवार को 7.10 रुपये या 0.88% बढ़ कर 801.80 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 825.70 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 792 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख