शेयर मंथन में खोजें

सेल्जर इलेक्ट्रॉनिक्स (Salzer Electronics) का तिमाही लाभ और आमदनी घटी

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में सेल्जर इलेक्ट्रॉनिक्स (Salzer Electronics) के लाभ और आमदनी में गिरावट आयी है।

कंपनी का लाभ 5.05 करोड़ रुपये से घट कर 4.58 करोड़ रुपये रह गया। इस बीच कंपनी की आमदनी भी 91.14 करोड़ रुपये से घट कर 90.13 करोड़ रुपये हो गयी। इस तरह कंपनी के लाभ में 9.30% और आमदनी में 1.10% की गिरावट आयी है।
शुक्रवार को बीएसई में सेल्जर इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर 0.60 रुपये या 0.25% की गिरावट के साथ 241.45 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों में सेल्जर इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर 293.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 160.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख