शेयर मंथन में खोजें

क्रिधन इन्फ्रा (Kridhan Infra) ने इस कंपनी को खरीदा, शेयर 5.87% चढ़े

अधिग्रहण की खबर के बाद क्रिधन इन्फ्रा के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी ने सिंगापुर की प्रमुख ईपीसी कंपनी में हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने सिंगापुक स्थित स्वी हांग में 50.2% बहुमत हिस्सेदारी को खरीद लिया है। बीएसई में कंपनी के शेयर शुक्रवार के 77.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 79.70 रुपये पर खुले। यह शेयर 86.25 रुपये तक ऊपर चढ़ा और नीचे की ओर यह 79.35 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.01 बजे कंपनी के शेयर 4.55 अंक या 5.87% की बढ़त के साथ 82.10 रुपये पर चल रहा है। यह शेयर 1 जनवरी 2016 को 125.70 रुपये तक ऊपर चढ़ा था जो इसका 52 हफ्ते का सबसे उच्च स्तर है। वहीं 18 सितंबर 2015 को 52 हफ्ते का सबसे निचला स्तर 72.00 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख