शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) को मिला ठेका

बीएचईएल को ठेका मिला है।

कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी को ईपीसी आधार पर 30 मेगावाट सोलर फोटोवोल्टिक पावर संयंत्र की स्थापना का ठेका मिला है। कंपनी को यह ठेका वेस्ट बंगाल स्टेट इलकेट्रीसिटी ड्रिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन से मिला है। कंपनी पश्चिम बंगाल के बंकुरा,पुरुलिया और छराह में प्रत्येक में 10 मेगावाट संयंत्र की स्थापना करेगी। कंपनी को वेस्ट बंगाल स्टेट इलकेट्रीसिटी ड्रिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन से 169 करोड़ रुपये का आशय पत्र मिला है। बीएसई में बीएचईएल के शेयर आज मंगलवार को हल्की बढ़त के साथ 139.50 रुपये पर खुले। दोपहर कारोबार के दौरान यह शेयर 139.50 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 135.65 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3 बजे कंपनी के शेयर 1.20 रुपये या 0.87% की गिरावट के साथ 137.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख