शेयर मंथन में खोजें

भारत सरकार करेगी यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India) में निवेश

खबरों के अनुसार भारत सरकार यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में निवेश करेगी।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत सरकार 608 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। वर्तमान में बैंक में सरकार की हिस्सेदारी 85.91% है। इस निवेश के बाद सरकार की हिस्सेदारी बढ़ कर 88.72% हो जाएगी। बीएसई में यूनाइटेड बैंक के शेयर में तेजी है। आज यह शेयर हल्की बढ़त के साथ 22.05 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.55 बजे बैंक के शेयर 0.15 रुपये या 0.68% की मजबूती के साथ 22.10 रुपये पर चल रहा है। 7 जुलाई 2016 को यह शेयर 25.30 रुपये तक चढ़ा था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 31 मई 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 16.45 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख