शेयर मंथन में खोजें

शैली इंजीनियरिंग (Shaily Engineering) की रेटिंग्स में संशोधन, शेयर में मजबूती

शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक की रेटिंग्स में संशोधन हुआ है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि केयर ने 105.33 करोड़ रुपये की दीर्घकालिक बैंक सुविधा को दी गयी केयर बीबीबी+ रेटिंग्स की पुनः पुष्टि की है। वहीं 30 करोड़ रुपये की अल्पावधि बैंक सुविधा को केयर ए2 से केयर ए3+ कर दिया है। बीएसई में शैली इंजीनियरिंग के शेयर आज सोमवार को अच्छी बढ़त के साथ 535 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 535 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 520 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 7.90 रुपये या 1.52% की मजबूती के साथ 526 रुपये पर चल रहा है। 11 जनवरी 2016 को यह शेयर 704 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 8 सितंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 350 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख