शेयर मंथन में खोजें

नव भारत वेंचर्स (Nava Bharat Ventures) को इसलिए मिली मंजूरी, शेयर 3.97% चढ़े

निदेशक मंडल से मंजूरी मिलने के बाद बीएसई में नव भारत वेंचर्स के शेयर में बढ़त है।

निदेशक मंडल ने कंपनी को अपनी सहायक कंपनी नव भारत (सिंगापुर) ने शेयर खरीद समझौता किया है। कंपनी ने यह समझौता कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी नव भारत लाओ एनर्जी में 100% हिस्सेदारी बेचने के लिए किया है। कंपनी को कल हुई निदेशक मंडल की बैठक में यह फैसला किया है। बीएसई में नव भारत वेंचर्स के शेयर आज गुरुवार को 242.40 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 254.50 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 239.25 तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे 9.50 रुपये या 3.97% की बढ़त के साथ 248.85 रुपये पर चल रहा है। 22 जुलाई 2016 को यह शेयर 269.60 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 12 फरवरी 2016 को 128 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख