शेयर मंथन में खोजें

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने की नयी मोबाइल ऐप की शुरुआत

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने बीएसई को अपनी नयी मोबाइल ऐप्लिकेशन की शुरुआत करने की जानकारी दी है।

बैंक ने भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) पर तैयार केबीएल-स्मार्ट्ज मोबाइल ऐप्लिकेशन की शुरुआत की है। यूपीआई, डिजिटल भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा शुरू की गयी एक नयी पहल है।
बीएसई में कर्नाटक बैंक के शेयर में आज गिरावट का रुख रहा। कंपनी का शेयर गुरुवार के 152.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 152.30 रुपये पर खुला और 152.55 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 3.60 रुपये या 2.37% की कमजोरी के साथ 148.55 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 160.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 84.85 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख