शेयर मंथन में खोजें

इसलिए मिली स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) को निदेशक मंडल की मंजूरी

शुक्रवार को स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

अपनी बैठक में निदेशक मंडल ने 10 रुपये प्रति वाले 11,450 इक्विटी शेयर जारी कर दिये हैं। कंपनी ने इन शेयरों को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना 2014 का इस्तेमाल करने वाले अपने ही कर्मियों को आवंटित किया है। इसके साथ ही कंपनी की चुकता पूँजी 15,52,20,700 रुपये से बढ़ कर 15,53,35,200 रुपये हो गयी।
बीएसई में स्टील स्ट्रिप्स का शेयर शुक्रवार को 10.10 रुपये या 1.80% की मजबूती के साथ 571.25 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 584.95 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 284.00 रुपये के निचले स्तर फिसला है। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख