शेयर मंथन में खोजें

शिल्पा मेडिकेयर (Shilpa Medicare) का लाभ 9.11% बढ़ा

शिल्पा मेडिकेयर का मुनाफा वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में 9.11% बढ़ कर 24.19 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कंपनी को 22.17 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आ 145.95 करोड़ रुपये से 10.17% बढ़ कर 160.80 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में शिल्पा मेडीकेयर के शेयर शुक्रवार को 46.90 रुपये या 7.82% गिर कर 553 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 612 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 541.10 रुपये तक फिसला। 26 जुलाई 2016 को यह शेयर 612.20 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 20 जनवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 355 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख