शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : अशोक बिल्डकॉन, इंडियन ऑयल, डीएलएफ, कोल इंडिया और जेएसडब्ल्यू स्टील

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें अशोक बिल्डकॉन, इंडियन ऑयल, डीएलएफ, कोल इंडिया और जेएसडब्ल्यू स्टील शामिल हैं।

अशोक बिल्डकॉन : कंपनी आज अपने वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही के नतीजे प्रस्तुत करेगी।
वकरंगी : वकरंगी के तिमाही लाभ में 39.9% आमदनी में 30.1% की बढ़त हुई है।
इंडियन ऑयल : इंडियन ऑयल अपने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे घोषित करेगी।
मन्नापुरम फाइनेंस : कंपनी ने प्राइवेट प्लेसमेंट के माध्यम से 10,00,000 रुपये मूल कीमत के 500 सुरक्षित प्रतिदेय गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित कर के करोड़ रुपये जुटाये हैं।
डीएलएफ : कंपनी आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
इल्क्ट्रोस्टील कास्टिंग : कंपनी के तिमाही लाभ में 93.5% की बढ़त, जबकि आमदनी में 12.1% की गिरावट हुई है।
गुजरात इंडस्ट्रीज : गुजरात इंडस्ट्रीज का तिमाही लाभ 1.7% की बढ़त के साथ 55 करोड़ रुपये रहा।
कोल इंडिया : कंपनी चालू वित्त वर्ष में 12,834 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
जेएसडब्ल्यू स्टील : कंपनी ओडिशा में 10 एमटी वाला संयंत्र तैयार करेगी।
प्रतिभा इंडस्ट्रीज : प्रतिभा इंडस्ट्रीज को पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुए 16.4 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में 30.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख