शेयर मंथन में खोजें

गुजरात इंडस्ट्रीज (Gujarat Industries) ने घोषित किये तिमाही नतीजे

गुजरात इंडस्ट्रीज पावर कंपनी ने तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ 1.73% बढ़ कर 54.97 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले कारोबारी साल में 54.03 करोड़ रुपये रहा था। इस समान अवधि में कंपनी की आय 335.41 करोड़ रुपये के मुकाबले 5.53% बढ़ कर 353.96 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च 241.90 करोड़ रुपये से बढ़ कर 270.10 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में गुजरात इंडस्ट्रीज के शेयर शुक्रवार के 91.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सोमवार को 90 रुपये पर खुले। शुरुआती करोबार में करीब 9.43 बजे कंपनी के शेयर 0.75 रुपये या 0.82% की गिरावट के साथ 90.45 रुपये पर चल रहा है। 13 जूलाई 2016 को यह शेयर 99 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 9 सितंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 67 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख