शेयर मंथन में खोजें

कारबोरंडम यूनिवर्सल (Carborundum Universal) ने किया नये केंद्र का उद्घाटन

कारबोरंडम यूनिवर्सल ने नये केंद्र खोला है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपन ने तमिलनाडु में अपने औद्योगिक सेरामिक्स इकाई में अनुसंधान और विकास केन्द्र का उद्घाटन किया है। यह इकाई आधुनिक उपकरणों से लैस है। यह इकाई वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग द्वारा प्रमाणित है। बीएसई में कारबोरंडम यूनिवर्सल के शेयर शुक्रवार के 273.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को 270.55 रुपये पर खुले। शुराआती कारोबार में करीब 10.01 बजे कंपनी के शेयर 2.95 रुपये या 1.08% की कमजोरी के साथ 270.25 रुपये पर चल रहा है। 19 अगस्त 2016 को यह शेयर 284.30 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 1 अक्टूबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 154 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख