शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) करेगी नये संयंत्र की स्थापना

खबरों के अनुसार जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) एक नये संयंत्र की स्थापना करेगी।

कंपनी ओडिशा में यह संयंत्र स्थापित करेगी जिसकी क्षमता 10 एमटी स्टील होगी। 50,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले इस संयंत्र के पहले चरण में जेएसडब्ल्यू स्टील 4 एमटी स्टील मिल तैयार करेगी और इसके बाद इसकी क्षमता 10 एमटी तक बढ़ायेगी।
बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर शुक्रवार के 78.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 78.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 0.50 रुपये या 0.64% की ह8ल्की गिरावट के साथ 77.10 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 96.15 रुपये और निचला स्तर 59.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख