शेयर मंथन में खोजें

डीएलएफ (DLF) का लाभ पहली तिमाही में दो गुना बढ़ा

भारत की सबसे बड़ी रियल्टी फर्म डीएलएफ के तिमाही लाभ में वृद्धि हुई हैंं। कंपनी के लाभ में बढ़ोतरी पीवीआर को सिनेमा  व्यापार की बिक्री के कारण हुई है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ 107.69% बढ़ कर 261.42 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में कंपनी को 125.87 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालाँकि ऑपरेशन आय 2,388.72 करोड़ रुपये के मुकाबले 22% घट कर 1867.46 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी की कुल आय भी 2520.02 करोड़ रुपये के मुकाबले 19.62% घट कर 2025.58 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में डीएलएफ के शेयर सोमवार के 158.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मंगलवार  को गिरावट के साथ 157.40 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.36 बजे कंपनी के शेयर 1.85 रुपये या 1.17% की बढ़त के साथ 160.15 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 28,239.89 करोड़ रुपये है। 19 अगस्त 2016 को यह शेयर 169.60 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 12 फरवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 72.50 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख