शेयर मंथन में खोजें

ईक्लर्क्स सर्विसेज (eClerx Services) का लाभ 27% बढ़ा, शेयर में मजबूती

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में ईक्लर्क्स सर्विसेज का लाभ 27% बढ़ कर 95.91 करोड़ रुपये हो गया है।

जो पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में 75.37 करोड़ रुपये रहा था। सालना आधार पर कंपनी की आय भी 312.68 करोड़ रुपये से 14.1% बढ़ कर 350.33 करोड़ रुपये हो गयी है। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी का एबिट 92.9 करोड़ रुपये से 22.7% बढ़ कर 114 करोड़ रुपये हो गया है। सालाना आधार पर कंपनी का एबिट मार्जिन 31.1% से बढ़ कर 33.5% हो गया है। बीएसई में ईक्लर्क्स सर्विसेज के शेयर सोमवार 1,632.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को 1,694 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.51 बजे कंपनी के शेयर 16.60 रुपये या 1.02% की बढ़त के साथ 1,649.40 रुपये पर चल रहा है। यह शेयर आज 1,775 रुपये तक ऊपर गया जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्चा शिखर है। 29 सितंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 1,170 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख