शेयर मंथन में खोजें

खराब तिमाही नतीजों पर इंडो रामा सिंथेटिक्स (Indo Rama Synthetics) के शेयर 12.60% टूटे

बीएसई में इंडो रामा सिंथेटिक्स के शेयर में गुरुवार सुबह से ही गिरावट देखने को मिल रही है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में 16.56 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले कारोबार साल की पहली तिमाही में कंपनी को 5.86 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालाँकि कंपनी की आय में 0.72% की मामूली वृद्धि हुई है और यह 647.14 करोड़ रुपये हो गयी है। जो पिछले साल की समान अवधि में 642.48 करोड़ रुपये रही थी। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी का परिचालन एबिटा 32.54 करोड़ रुपये से घट कर 3.95 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी बिक्री में 79,088 टन के मुकाबले बढ़ कर 84,470 टन हो गयी है। कंपनी की बिक्री में तिमाही दर तिमाही 6.81% की बढ़ोतरी हुई है। बीएसई में इंडो रामा सिंथेटिक्स के शेयर आज गुरुवार को गिरावट के साथ 37 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 37 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर 32.50 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.04 बजे कंपनी के शेयर 4.90 रुपये या 12.60% की कमजोरी के साथ 34 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख