शेयर मंथन में खोजें

इंटरनेशनल पेपर (International Paper) को श्रमिकों की हड़ताल से हुआ बड़ा घाटा

इंटरनेशनल पेपर (International Paper) को इसके श्रमिकों की हड़ताल से बहुत घाटा हुआ है।

कंपनी ने कहा है कि इसे अपने श्रमिकों की हड़ताल के कारण 7,000 टन उत्पादन का घाटा हुआ है। हालांकि श्रमिकों ने आंध्र प्रदेश सरकार के अतिरिक्त श्रम आयुक्त  की मौजूदगी में प्रबंधन दल और श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों के बीच एक समझौते पर हुए हस्ताक्षर के बाद हड़ताल समाप्त कर दी है।
इंटरनेशनल पेपर का शेयर गुरुवार के 287.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 290.00 रुपये पर खुला, जो आज इसका उच्च स्तर भी रहा है। दूसरी ओर कारोबार के दौरान इंटरनेशनल पेपर का शेयर 285.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयर में 0.50 रुपये या 0.17% की हल्की कमजोरी के साथ 287.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख