शेयर मंथन में खोजें

एमईपी इन्फ्रास्ट्रक्चर (MEP Infrastructure) का लाभ 14 गुना बढ़ा

एमईपी इन्फ्रास्ट्रक्चर के तिमाही लाभ में जबरदस्त वृद्धि हुई है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ 14 गुना बढ़ कर 35.79 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले साल की समान अवधि में 2.59 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी के लाभ में वृद्धि मुख्य रूप से 54.55 करोड़ रुपये के असाधारण आइटम के कारण हुई है। सालाना आधार पर कंपनी की आय 467.16 करोड़ रुपये से 1.30% घट कर 461.07 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च भी 377.12 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़ कर 381.79 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में एमईपी इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर शुक्रवार को 0.05 रुपये या 0.12% की बढ़त के साथ 42.95 रुपये पर बंद हुआ। 12 फरवरी 2016 को यह शेयर 34.20 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 21 अक्टूबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर 59.70 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख