शेयर मंथन में खोजें

ब्रह्मपुत्र इन्फ्रास्ट्रक्चर (Brahmaputra Infrastructure) को उत्तराखंड में मिला ठेका

ब्रह्मपुत्र इन्फ्रास्ट्रक्चर (Brahmaputra Infrastructure) ने सूचित किया है कि कंपनी को उत्तराखंड में 49.80 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका राज्य में अजबपुर रेल क्रोसिंग के पास एनएच 72 पर 161 किमी के फोरलेन आरबी के निर्माण के लिए मिला है।
बीएसई में शुक्रवार को ब्रह्मपुत्र इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर 31.55 रुपये पर खुल कर पूरे सत्र में हरे निशान पर कारोबार करते हुए अंत में 1.85 रुपये या 5.86% की मजबूती के साथ 33.40 रुपये पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में ब्रह्मपुत्र इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर 34.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और नीचे की ओर 32.00 रुपये तक फिसला। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 42.00 रुपये और निचला स्तर 13.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख