शेयर मंथन में खोजें

टेक्समैको इन्फ्रास्ट्रक्चर (Texmaco Infrastructure) को हुआ 23.15 करोड़ रुपये का लाभ

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में टेक्समैको इन्फ्रास्ट्रक्चर ऐंड होल्डिंग्स को 23.15 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में कंपनी को 6.69 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालाँकि सालाना आधार पर कंपनी की आय 3.38 करोड़ रुपये के मुकाबले 2.07% घट कर 3.31 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च भी 1.42 करोड़ रुपये से घट कर 0.83 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में टेक्समैको इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर शुक्रवार को 0.90 रुपये या 2.18% की मजबूती के साथ 42.10 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 43 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 41 रुपये तक फिसला। 6 जनवरी 2016 को यह शेयर 45 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 8 सितंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 27 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख