शेयर मंथन में खोजें

तो फोर्स मोटर्स (Force Motors) ने इतनी इकाइयों का किया उत्पादन

फोर्स मोटर्स (Force Motors) ने बीएसई को अपने अगस्त उत्पादन और बिक्री की जानकारी दी है।

कंपनी ने अगस्त में कुल 3,321 गाड़ियों का उत्पादन और 2,916 गाड़ियों की बिक्री की है। इसमें से कंपनी ने घरेलू बाजार में 2,606 गाड़ियों को बेचा है, जबकि 310 गाड़ियों का निर्यात किया है।

बीएसई में फोर्स मोटर्स का शेयर शुक्रवार के 3,060.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 3,098.50 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 3,225.85 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 3,785.00 रुपये और निचला स्तर 1,911.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख