शेयर मंथन में खोजें

स्पाइसजेट (Spicejet) का लाभ दोगुना बढ़ा, शेयर 15.88% उछला

बीएसई में स्पाइसजेट के शेयर आज शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 104% बढ़ कर 149 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कंपनी को 73 करोड़ रुपये पर का मुनाफा हुआ था। कंपनी के इतिहास में अब तक का पहला तिमाही मुनाफा रहा है। कंपनी के क्षमता में भी 37% की वृद्धि दर्ज की गयी है। कंपनी की कुल आय भी 36.7% बढ़ तक 1521.5 करोड़ रुपये हो गयी है। जो पिछले साल 1113 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी का एबिटा 14% बढ़ कर 215 करोड़ रुपये हो गया है। एबिटा मार्जिन 31% रहा है। कंपनी द्वारा दिसंबर 2014 में चुनौतियों का सामना करने के बाद कंपनी के लिए यह लगतार 6 लाभदायक तिमाही रहा है। कंपनी को लाभ रुपये में गिरावट, मुद्रास्फीति के कराण हुआ है। बीएसई में स्पाइसजेट के शेयर आज बुधवार को 8.95 रुपये या 15.88% की शानदार बढ़त के साथ 65.30 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 67.60 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 56 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2016)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख