शेयर मंथन में खोजें

कमजोर तिमाही नतीजों के बावजूद ओएनजीसी (ONGC) के शेयर में मजबूती

ओएनजीसी के तिमाही लाभ में गिरावट आयी है।

अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का लाभ 21.15% घट कर 4232.54 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले कारोबारी साल में 5368.36 करोड़ रुपये हो गया है। तेल के भाव में और उत्पादन में आयी गिरावट से लाभ में गिरावट आयी है। सालाना आधार पर आमदनी में भी 23491.09 करोड़ रुपये की तुलना में 18737.18 करोड़ रुपये हो गयी है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी को कच्चा तेल 17.78% की गिरावट के साथ प्रति बैरल 3,085 रुपये पर मिला है। कंपनी को पिछले साल 3,752 रुपये प्रति बैरल पर मिला था। इसके साथ ही कंपनी के उत्पादन में 2% की गिरावट आयी है। कंपनी की बिक्री भी 21.41% गिर कर 17,784 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में ओएनजीसी के शेयर गुरुवार को बढ़त के साथ 249.50 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.47 बजे कंपनी के शेयर 6.60 रुपये या 2.69% की मजबूती के साथ 251.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख