शेयर मंथन में खोजें

मैन इंडस्ट्रीज (Man Industries) का मुनाफा 46.9% घटा

मैन इंडस्ट्रीज के लाभ में गिरावट आयी है।

चालू वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ 46.9% घट कर 9.3 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी को पिछले साल की समान अवधि में 17.5 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी का की आय 405.5 करोड़ रुपये से 24.5% घट कर 306 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का एबिटा 32.2 करोड़ रुपये से 59.3% घट कर 13.1 करोड़ रुपये हो गया है। अप्रैल-जून तिमही के दौरान एबिटा मार्जिन 7.9% से 4.3% हो गया है। बीएसई में मैन इंडसट्रीज के शेयर शुक्रवार को 2.70 रुपये या 4.39% की गिरावट के साथ 58.75 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 61.75 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 58.30 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख