शेयर मंथन में खोजें

मंगलम टिंबर (Mangalam Timber) ने शुरू किया उत्पादन, शेयर 10% उछला

मंगलम टिंबर (Mangalam Timber) ने बंदी थर्मल पावर प्लांट का कमर्शियल उत्पादन शुरू कर दिया है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है इसने अपने नबरंगपुर संयंत्र में इसके उत्पादन की शुरुआत कर दी है। इसके साथ ही कंपनी के शेयर भाव में 10% से अधिक की उछाल आयी है।
बीएसई में मंगलम टिंबर का शेयर 30.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 30.00 रुपये पर खुला। मगर जल्द ही इसमें 10% से अधिक की मजबूती आयी। कंपनी के शेयर का पिछले 52 हफ्तों में उच्च स्तर 36.80 रुपये और निचला स्तर 9.22 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख