शेयर मंथन में खोजें

एचडीआईएल (HDIL) का तिमाही लाभ 30% घटा, शेयर 7.13% लुढ़का

बीएसई में हाउसिंग डेवलपमेंट ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर (एचडीआईएल) के शेयर में गिरावट है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ 30% घट कर 40.89 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले साल की समान अवधि में 58.42 करोड़ रुपये रहा था। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय 266.8 करोड़ रुपये से 2.3% घट कर 260.7 करोड़ रुपये हो गयी है। सालाना आधार पर कंपनी एबिटा 190.5 करो़ड़ रुपये से 17.5% घट कर 157.2 करोड़ रुपये हो गया है। एबिटा मार्जिन भी 71.4% से घट कर 60.3% हो गया है। बीएसई में कंपनी के शेयर आज शुक्रवार के 100.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सोमवार को गिरावट के साथ 94.70 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में 96.05 रुपये तक ऊपर चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 93 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 10.37 बजे कंपनी के शेयर 7.20 रुपये या 7.13% की कमजोरी के साथ 93.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख