शेयर मंथन में खोजें

ग्रासिम (Grasim) बढ़ायेगी विदेशी निवेश सीमा

ग्रासिम (Grasim) ने बीएसई को जानकार दी है कंपनी अपनी विदेशी निवेश सीमा 24% से बढ़ा कर 30% करेगी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने कंपनी की कुल पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर पूँजी में विदेशी निवेश में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। इसके लिए कंपनी को अभी शेयरधारकों की भी मंजूरी लेनी है।
बीएसई में ग्रासिम का शेयर 4,706.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 4,680.00 रुपये पर खुला है। इसके अलावा कंपनी के शेयर का पिछले 52 हफ्तों में उच्च स्तर 5,348.50 रुपये और निचला स्तर 3,242.05 रुपये रहा है। करीब 12.00 बजे कंपनी का शेयर 25.15 रुपये या 0.53% की कमजोरी के साथ 4,681.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख