शेयर मंथन में खोजें

इस नये क्षेत्र में शुरुआत करेगी पीआई इंडस्ट्रीज (PI Industries)

खबरों के अनुसार पीआई इंडस्ट्रीज (PI Industries) एक नये कारोबार में अपनी शुरुआत करने की योजना बना रही है।

कंपनी जल्दी मध्यवर्ती के विनिर्माण और निर्यात के लिए फार्मा सेक्टर में शुरुआत करने की योजना बना रही है। कंपनी ने इसके लिए 2 नये स्टेट-ऑफ-आर्ट विनिर्माण संयंत्रों की स्थापना के लिए 321.44 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
बीएसई में पीआई इंडस्ट्रीज का शेयर 840.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 841.00 रुपये पर खुला है। अभी तक के कारोबार में लाल निशान पर रहते हुए करीब 12.40 बजे कंपनी का शेयर 7.05 रुपये या 0.84% की मजबूती के साथ 833.45 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा कंपनी के शेयर का पिछले 52 हफ्तों में उच्च स्तर 878.00 रुपये और निचला स्तर 495.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख