शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा (Mahindra) ने बाजार में उतारा नया वाहन

देश की प्रमुख एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा ने नये वाहन को बाजार में उतारा है।

कंपनी मुंबई में एमहॉक डी70 इंजन के साथ नयी बोलेरो पावर + को बाजार में उतारा है। नयी बोलेरो की कीमत 6.59 लाख रुपये है। यी बोलेरो पावर+ तीन वेरिएंट एसएलई, एसएलएख्स और जेडएलएक्स में बाजार में उपलब्ध है। नयी बोलेरो की एमहॉक इंजन मौजूदा बोलेरो से 13% ज्यादा पावर और 5% ज्यादा माइलेज देती है। बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर आज सोमवार को 1,460 रुपये पर खुला। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 1,464 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 1420 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 49.90 रुपये या 3.39% की कमजोरी के साथ 1,421 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख