शेयर मंथन में खोजें

लायकॉस इंटरनेट (Lycos Internet) का तिमाही लाभ 4.03% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में लायकॉस इंटरनेट का लाभ 4.03% बढ़ कर 94.34 करोड़ रुपये हो गया है।

कंपनी के लाभ में तिमाही दर तिमाही 12.27% की वृद्धि हुई है। सालाना आधार पर कंपनी की आय 6.67% बढ़ कर 531.83 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी की आय तिमाही आधार पर 12.22% बढ़ी है। कंपनी के डिजिटल मार्केटिंग खंड की आय 8.78% बढ़ कर 422.85 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले तिमाही के मुकाबले इस खंड की आय में 16.63% की वृद्धि हुई है। कंपनी का एबिटा 4.35% बढ़ कर 160.86 करोड़ रुपये हो गया है और तिमाही दर तिमाही कंपनी का एबिटा 12.61% बढ़ा है। बीएसई में लायकॉस इंटरनेट के शेयर सोमवार को 0.57 रुपये या 4.75% की कमजोरी के साथ बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 11.90 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 11.40 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख