शेयर मंथन में खोजें

बॉम्बे रेयॉन (Bombay Rayon) को हुआ 7.17 करोड़ रुपये का लाभ

बॉम्बे रेयॉन को वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में 7.17 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

कंपनी को पिछले साल की समान अवधि में 50.45 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। सालाना आधार पर कंपनी की आय 887.39 करोड़ के मुकाबले 14.26% बढ़ कर 1014.01 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च 733.41 करोड़ रुपये से 17.44% 861.36 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई बॉम्बे रेयॉन के शेयर सोमवार को 0.30 रुपये या 0.19% की मजबूती के साथ 159.25 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 160 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 150.75 रुपये तक फिसला। कारोबार के दौरान यह 160 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 150.75 रुपये तक फिसला। 2 दिसंबर 2015 को यह शेयर 216 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 1 अक्टूबर 2015 इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 110 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख