शेयर मंथन में खोजें

सुनील हाईटेक (Sunil Hitech) को मिला ठेका, शेयर 5% उछला

सुनील हाईटेक इंजीनियर्स को 415 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को बिहार राज्य आवास बोर्ड से मास हाउसिंग परियोजना के लिए 415 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इस परियोजना के तहत कंपनी 1054 घरों का निर्माण करेगी। बीएसई में सुनील हाईटेक इंजीनियर्स के शेयर आज बुधवार को 273.50 रुपये पर खुले। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 287.50 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 273.50 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 3.15 बजे कंपनी के शेयर 14.20 रुपये या 5.26% की मजबूती के साथ 283.45 रुपये पर चल रहा है। 24 जून 2016 को यह शेयर 155 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 15 दिसंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर 344.10 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख