शेयर मंथन में खोजें

हिंदुजा फाउंड्रीज (Hinduja Foundries) का शेयर 19.93% लुढ़का

बीएसई में हिंदुजा फाउंड्रीज के शेयर में गिरावट है।

कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी को निदेशक मंडल से अशोक लेलैंड के साथ विलय की मंजूरी मिल गयी है। निदेशक मंडल ने हिंदुजा फाउंड्रीज के 10 रुपये मूल कीमत के 100 इक्विटी शेयरों को अशोक लेलैंड के एक रुपये मूल कीमत के 40 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर परिवर्तित किया है। कंपनी के 2008 सिरिज के 1,000 जीडीआर पर अशोक लेलैंडके 1 रुपये मूल कीमत के 133 इक्विटी शेयर और 2016 सिरिज के 1 जीडीआर पर अशोक लेलैंड के 1 रुपये मूल कीमत के 4,800 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर में परिवर्तित किया है। बीएसई में हिंदुजा फाउंड्रीज के शेयर आज गिरावट के साथ 50.15 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 50.15 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर 44 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 10.18 बजे कंपनी के शेयर 10.95 रुपये या 19.93% की कमजोरी के साथ 44 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख