शेयर मंथन में खोजें

जीपीटी इन्फ्राप्रोजेक्ट्स (GPT Infraprojects) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

जीपीटी इन्फ्राप्रोजेक्ट्स के शेयर में आज गुरुवार सुबह से ही तेजी का रुख है।

कंपनी का शेयर आज 280 रुपये तक ऊपर गया जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी ने उत्त प्रदेश में डीएफसी कंक्रीट स्लीपर संयंत्र का उत्पादन शुरू किया है। इस उत्पादन संयंत्र की क्षमता सालाना 400,000 स्लीपर है। बीएसई में जीपीटी इन्फ्राप्रोजेक्ट्स के शेयर आज गुरुवार को बढ़त के साथ 280 रुपये पर खुले। अपराह्न करीब 12.08 बजे कंपनी के शेयर 1.70 रुपये या 0.62% की मजबूती के साथ 274 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख