शेयर मंथन में खोजें

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) के मुनाफे में 24.8% की बढ़ोतरी दर्ज

साल दर साल आधार पर 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में खाद्य उत्पाद कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) के मुनाफे में 24.8% की वृद्धि दर्ज की गयी।

2017 की समान तिमाही में 211 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 263.2 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इसी अवधि में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज की शुद्ध आमदनी 2,316.1 करोड़ रुपये से 13.1% की वृद्धि के साथ 2,537.5 करोड़ रुपये रही। गौरतलब है कि नये ब्रांडों में निवेश और बढ़ते वितरण नेटवर्क से इसकी मात्रा वृद्धि में बढ़त दो अंकों में दर्ज की गयी, जिसका असर कंपनी की आमदनी पर भी पड़ा। साथ ही कंपनी द्वारा उठाये गये लागत नियंत्रक कदमों से इसका एबिटा 28.9% बढ़ कर 397.1 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 192 आधार अंक सुधर कर 15.6% हो गया।
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के तिमाही वित्तीय नतीजे जानकारों के अनुमानों के अनुसार रहे।
हालाँकि बाजार में गिरावट के कारण बेहतर नतीजों का असर ब्रिटानिया के शेयर पर पड़ता नहीं दिख रहा है। 5,448.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 5,439.00 रुपये पर शुरुआत के बाद 10 बजे के आस-पास यह 72.35 रुपये या 1.33% की कमजोरी के साथ 5,376.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख