शेयर मंथन में खोजें

बिक्री बढ़ने से अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के मुनाफे में वृद्धि

साल दर साल आधार पर वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के जनवरी-मार्च तिमाही मुनाफे में 40% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

कंपनी ने 2017 की जनवरी-मार्च तिमाही में 476.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018 की समान अवधि में 667.4 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। अशोक लेलैंड की शुद्ध आमदनी 6,654 करोड़ रुपये के मुकाबले 32% बढ़ कर 8,772 करोड़ रुपये रही। कंपनी के मुनाफे और आमदनी में वृद्धि इसकी बिक्री बढ़ने से हुई। जनवरी-मार्च तिमाही में ही साल दर साल आधार पर अशोक लेलैंड की कुल मध्यम-भारी कारोबारी वाहनों की निर्यात सहित बिक्री 15% की वृद्धि के साथ 44,425 इकाई रही। वहीं हल्के कारोबार वाहनों की बिक्री 59% अधिक 14,309 इकाई रही।
उधर बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर शुकवार को 6.00 रुपये या 3.89% की कमजोरी के साथ 148.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 167.50 रुपये और निचला स्तर 81.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख