शेयर मंथन में खोजें

आमदनी घटने के बावजूद डीएलएफ (DLF) के शुद्ध लाभ में 70.5% की वृद्धि

वर्ष दर वर्ष आधार पर डीएलएफ (DLF) के जनवरी-मार्च तिमाही शुद्ध लाभ में 70.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

कंपनी ने 2017 की जनवरी-मार्च तिमाही में 142.66 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018 की समान अवधि में 243.26 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान देश की सबसे प्रमुख रियल एस्टेट की शुद्ध आमदनी 2,225.18 करोड़ रुपये के मुकाबले 38.1% घट कर 1,377.66 करोड़ रुपये रही।
इसके अलावा डीएलएफ का एबिटा सपाट 13.14% और एबिटा मार्जिन 3,287 आधार अंकों की भारी गिरावट के बाद -1% पहुँच गया।
उधर शानदार नतीजों और बाजार में मजबूती के बावजूद डीएलएफ के शेयर में आज गिरावट दिख रही है। बीएसई में डीएलएफ का शेयर 193.90 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 194.00 रुपये पर खुला है। सुबह 10 बजे यह 5.95 रुपये या 3.07% की कमजोरी के साथ 187.95 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख