शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक (Larsen & Toubro Infotech) बंद करेगी सहायक कंपनी

लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक (Larsen & Toubro Infotech) अपनी एक सहायक कंपनी बंद करेगी।

बुधवार को कंपनी के निदेशक मंडल ने अपनी बैठक में लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक ऑस्ट्रिया जीएमबीएच (Larsen & Toubro lnfotech Austria GmbH) का संचालन रोकने के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी। हालाँकि लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक ने सहायक इकाई बंद करने का कारण नहीं बताया है।
दूसरी तरफ कंपनी के शेयर पर आज इस खबर का कोई नकारात्मक असर नहीं दिख रहा है। बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक का शेयर 1,684.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,700.00 रुपये पर खुला। 1,709.95 रुपये का ऊपरी स्तर छू कर पौने 1 बजे के आस-पास यह 15.65 रुपये या 0.93% की मजबूती के साथ 1,700.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख