शेयर मंथन में खोजें

एनबीसीसी (NBCC) की आमदनी और मुनाफे में गिरावट

साल दर साल आधार पर 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में सरकारी कंपनी एनबीसीसी (NBCC) के मुनाफे और आमदनी में गिरावट आयी है।

2017 की समान अवधि में एनबीसीसी का मुनाफा 16.62 करोड़ रुपये से 9.7% गिर कर 150.41 करोड़ रुपये और शुद्ध आमदनी 2,634.50 करोड़ रुपये से 3.4% घट कर 2,545.82 करोड़ रुपये रह गयी। कमजोर नतीजों में इसका एबिटा 9% की गिरावट के साथ 191.52 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 47 आधार अंक घट कर 7.5% रह गया। इस दौरान एनबीसीसी के व्यय 2,432.61 करोड़ रुपये से घट कर 2,364.33 करोड़ रुपये के रह गये।
दूसरी ओर शुक्रवार को बीएसई में एनबीसीसी का शेयर 3.10 रुपये या 3.28% की मजबूती के साथ 97.65 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का सर्वाधिक भाव 145.88 रुपये और निचला स्तर 88.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख