शेयर मंथन में खोजें

सहायक कंपनी में हिस्सेदारी बिकवाली से चढ़ा अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर

कोयला खनन औऱ विद्युत उत्पादक अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयर में आज 3% से अधिक मजबूती आयी है।

अदाणी एंटरप्राइजेज ने अपनी सहायक कंपनी अदाणी छेंदिपदा माइनिंग (Adani Chendipada Mining) में 51% हिस्सेदारी 51,000 रुपये में बेच दी है। कंपनी ने यह सौदा गैर प्रमोटर / गैर-प्रमोटर समूह के साथ किया है।
उधर बीएसई में अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 124.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 126.45 रुपये पर खुला औऱ साढ़े 12 बजे के करीब 128.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। तेजी के रुख के बीच 12.50 बजे के करीब कंपनी का शेयर 3.80 रुपये या 3.06% की तेजी के साथ 128.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख