शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस एंटरटेनमेंट (Reliance Entertainment) ने की संयुक्त उद्यम की स्थापना

रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (Reliance Anil Dhirubhai Ambani Group) की रिलायंस एंटरटेनमेंट (Reliance Entertainment) ने मशहूर फिल्म निर्माता इम्तियाज अली (Imtiyaz Ali) के साथ करार किया है।

फिल्म बनाने के लिए गये इस करार के तहत दोनों पक्षों की 50-50% हिस्सेदारी वाली विंडो सीट फिल्म्स (Window Seat Films) नामक संयुक्त उद्यम कंपनी की स्थापना की गयी है। फिल्म बनाने के लिए किसी भारतीय फिल्म निर्माता के साथ की गयी रिलायंस एंटरटेनमेंट की यह पाँचवीं ऐसी साझेदारी है। अन्य में फैंटम फिल्म्स (अनुराग कश्यप, मधु मंटेना, विकास बहल और विक्रमादित्य मोटवाने), रोहित शेट्टी पिक्चर, प्लान सी स्टूडियो (नीरज पांडे) और वाई नॉट फिल्म्स (एस शशिकांत) के साथ साझेदारी शामिल है।
इस खबर के बीच रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की अन्य कंपनियों के शेयरों पर नजर डालें तो पौने 2 बजे के करीब बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस में 8.07%, रिलायंस पावर में 4.61%, रिलायंस कैपिटल में 4.73% औऱ रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर में 3.45% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 28 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख