शेयर मंथन में खोजें

इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) ने किया 400 रुपये के ईंधन अधिशुल्क का ऐलान

बढ़ती तेल की कीमतों का मुकाबला करने के लिए इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) ने प्रति यात्री 400 रुपये बतौर ईंधन अधिशुल्क लगाने का ऐलान किया है।

29 मई से प्रभावी कंपनी ने यह अधिशुल्क अभी घरेलू रूटों पर लगाया है, जिससे किराये में इजाफा होगा। इंटरग्लोब एविएशन ने कहा है कि 1,000 किमी से कम दूरी वाले रूटों पर 200 रुपये और 1,000 किमी से अधिक दूरी वाले रूटों पर 400 रुपये किराये में जोड़े जायेंगे। विमान के ईंधन का व्यय एयरलाइन की संचालन लागत का करीब 40% होता है। गौरतलब है कि हाल ही में बढ़े तेल के दाम और रुपये में कमजोरी ने विमानन कंपनियों की चिंता बढ़ायी है।
उधर बीएसई में इंटरग्लोब एविएशन का शेयर 1,218.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,210.05 रुपये पर खुल कर 1,248.70 रुपये तक चढ़ा। मगर ऊपरी स्तरों से ही इसमें गिरावट आनी शुरू हुई। फिर भी शेयर में मजबूती बनी हुई है औऱ करीब पौने 12 बजे यह 8.45 रुपये या 0.69% की वृद्धि के साथ 1,227.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख