शेयर मंथन में खोजें

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को यूएसएफडीए (USFDA) ने दिखायी हरी झंडी

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को एक नयी दवा के लिए अमेरिकी दवाई नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने मंजूरी दे दी है।

कंपनी को यूएसएफडीए ने डॉक्सीसाइक्लिन हाइक्लेट कैपसूलों के लिए हरी झंडी दिखायी है। यह एक टेट्रासाइक्लिन एंटी-बायोटिक दवा है, जिसका इस्तेमाल कई प्रकार के जीवाणु संक्रमण के इलाज में किया जाता है। इसके अलावा इस दवा का प्रयोग मलेरिया के इलाज में भी किया जाता है। डॉक्सीसाइक्लिन हाइक्लेट कैपसूलों का उत्पादन समूह के विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड), अहमदाबाद में स्थित संयंत्र में किया जायेगा।
दूसरी ओर शुक्रवार को बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 8.50 रुपये या 2.35% की कमजोरी के साथ 353.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 558.00 रुपये और निचला स्तर 341.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख