शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace) शुरू करेगी पाँच आवासीय परियोजनाएँ

खबरों के अनुसार रियल एस्टेट कंपनी महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace) मार्च 2019 तक पाँच आवासीय परियोजनाएँ शुरू करेगी।

दरअसल कंपनी ने संयुक्त उद्यमों और साझेदारियों के जरिये अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने की योजना बनायी है। महिंद्रा लाइफस्पेस की नयी परियोजनाएँ मुम्बई, पुणे और चेन्नई में 20 लाख वर्ग फीट में फैली होंगी।
दूसरी तरफ महिंद्रा लाइफस्पेस का शेयर बीएसई में शुक्रवार को 538.85 रुपये पर बंद होकर आज 533.65 रुपये खुला। कमजोर शुरुआत के बाद इसने थोड़ी बढ़त हासिल की और पौने 11 बजे के करीब यह हरे निशान में पहुँचा। मगर यह वहाँ ज्यादा देर नहीं टिक पाया और वापस लाल निशान में फिसल गया। 12.05 बजे के करीब कंपनी का शेयर 0.30 रुपये या 0.06% की मामूली गिरावट के साथ 538.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख