शेयर मंथन में खोजें

महानगर गैस (Mahanagar Gas) ने बढ़ाये सीएनजी तथा पीएनजी के दाम

देश की सबसे बड़ी गैस वितरण कंपनियों में से एक महानगर गैस (Mahanagar Gas) ने मुम्बई में सीएनजी (CNG) तथा पीएनजी (PNG) की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

कंपनी ने तत्काल प्रभाव से सीएनजी के दामों में 0.33 रुपये और पीएनजी की कीमतों में 1.51 रुपये प्रति की वृद्धि कर दी है। महानगर गैस ने रुपये के मुकाबले डॉलर में आयी मजबूती के कारण अपनी गैस की इनपुट लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया है।
उधर बीएसई में महानगर गैस का शेयर 849.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 865.00 रुपये पर खुल कर 873.30 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा है। सवा 11 बजे के आस-पास यह 14.10 रुपये या 1.66% की मजबूती के साथ 863.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख