शेयर मंथन में खोजें

वी2 रिटेल (V2 Retail) ने किया दो नये स्टोरों का शुभारंभ

वी2 रिटेल (V2 Retail) ने दो नये खुदरा स्टोरों का शुभारंभ किया है। कंपनी ने एक स्टोर बिहार में खोला है, जिससे राज्य में इसके कुल 14 स्टोर हो गये हैं।

वहीं दूसरा स्टोर कंपनी ने कर्नाटक में स्थापित किया है, जो इसका राज्य में दूसरा स्टोर है। इसके साथ ही 17 राज्यों के 56 शहरों में कंपनी के स्टोरों की कुल संख्या 59 हो गयी है। नये स्टोर खोलने की खबर से कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में वी2 रिटेल का शेयर 404.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 413.95 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान आज इसका ऊपरी स्तर 420.00 रुपये और निचला स्तर 405 रुपये रहा। सत्र के अंत में यह 13.35 रुपये या 3.30% की मजबूती के साथ 417.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख